शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

लखनऊ (लाइवभारत24)। भगवान शनिदेव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए लोग शनिवार को उनकी अराधना करते हैं। कुछ लोग पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक तो कई लोग गरीबों को दान देते हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन किए गए उपायों से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाएं रखते हैं। लेकिन कई बार लोग अनजाने में शनिवार के दिन कुछ ऐसा खरीद लेते हैं, जिससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं। जानिए शनिवार को कौन-सी चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।

1. लोहे का सामान-

शनिवार को लोहे के सामान नहीं खरीदा जाता है। माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए। शनिवार के अलावा किसी भी दिन लोहे से बनी चीजें खरीदी जा सकती हैं।

2. नमक-

शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है। शनिदेव को प्रसन्न और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए शनिवार को नमक नहीं खरीदना चाहिए।

सक्सेस मंत्र : जीवन की कोई भी लड़ाई जीतना मुश्किल नहीं, इन बातों को याद रखें

3. काला तिल-

शनिवार के दिन काले तिल खरीदना भी शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि शनिवार के दिन काले दिन खरीदने से कार्य में रूकावटें आती हैं। शनिवार को शनिदोष को दूर करने के लिए पीपल के पेड़ पर काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाना शुभ माना गया है।

4. काले जूते-

मान्यता है कि शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए। माना जाता है कि काले रंग के जूते खरीदने से कार्य में असफलता मिलती है।

शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए-

अगर आपकी झाडू खराब हो गई है तो शनिवार के दिन ही नई खरीदनी चाहिए। शनिवार के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा कहा जाता है कि शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े धारण करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

One thought on “शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!