मैनचेस्टर(लाइवभारत24)। क्रिकेट प्रेमियों के लिये बारिश ने आज खलल डाल दिया। मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया। मैनचेस्टर में सुबह से बारिश हो रही थी। इसकी वजह से पहले दो सेशन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। शाम को अंपायर्स ने मैदान का जायजा लेने के बाद तीसरे दिन के खेल को रद्द कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए थे। जॉन कैम्पबेल 12 रन बनाकर आउट हुए थे। सैम करन ने उनका विकेट लिया था। वेस्टइंडीज अभी भी इंग्लैंड से 437 रन पीछे है और उसके 9 विकेट बाकी हैं। इससे पहले, इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 469 रन पर घोषित कर दी थी। डॉम बेस (31) और स्टूअर्ट ब्रॉड (11) रन बनाकर नाबाद रहे।
स्कोरकार्ड: इंग्लैंड पहली पारी
रोरी बर्न्स एलबीडब्ल्यू बो. चेज 15 35 1 0
डॉम सिबली कै रोच बो.चेज 120 372 5 0
जैक क्राउली कै होल्डर बो.चेज 0 1 0 0
जो रूट कै होल्डर बो.जोसेफ 23 49 2 0
बेन स्टोक्स कै डाउरिच बो.रोच 176 356 17 2
ओली पोप एलबीडब्ल्यू बो.चेज 7 8 0 0
जोस बटलर कै जोसेफ बो. होल्डर 40 79 4 0
क्रिस वोक्स कै होप बो.रोच 0 1 0 0
सैम करन कै ब्रैथवेट बो.चेज 17 39 1 1
डॉम बेस नाबाद 31 26 3 1
स्टूअर्ट ब्रॉ़ड नाबाद 11 14 1 0
रन: 469, ओवर: 162, एक्स्ट्रा: 29
विकेट पतन: 29/1, 29/2, 81/3, 341/4, 352/5, 395/6, 395/7, 426/8
गेंदबाजी: केमार रोच: 33-9-58-2, शेनन गेब्रियल: 26-2-79-0, अल्जारी जोसेफ: 23.1-5-70-1, जेसन होल्डर: 32-10-70-1, रोस्टन चेज: 44-3-172-5, क्रैग ब्रैथवेट: 3.5-0-9-0
स्कोरकार्ड: वेस्टइंडीज पहली पारी
क्रैग ब्रैथवेट नाबाद 6 32 0 0
जॉन कैम्पबेल एलबीडब्ल्यू बो.करन 12 34 2 0
अल्जारी जोसेफ नाबाद 14 18 1 0
रन: 32, ओवर: 14, एक्स्ट्रा: 0
विकेट पतन: 16/1
गेंदबाजी: स्टूअर्ट ब्रॉड: 5-1-14-0, क्रिस वोक्स: 4-3-2-0, सैम करन: 3-1-8-1, डॉम बेस: 2-0-8-0