तूफान में 45 मिनट तक हवा में उड़ते रहे मछलियां और झींगे

  • पूर्वी गोदावरी और यानाम जिले के बीच यह बवंडर आया, मछली पालन वाले तालाब के साथ कई खेत भी तहस-नहस हो गए
  • मौसम विभाग ने कहा- राज्य में 19 और 20 जुलाई को होगी भारी बारिश हो सकती है

हैदराबाद (लाइवभारत24)। आज आंध्र प्रदेश में तटीय इलाके पूर्वी गोदावरी और यानाम जिले के बीच बंगाल की खाड़ी से पहली बार बवंडर आया। इसमें फंसकर मछलियां और झींगे हवा में करीब 45 मिनट तक उड़ते रहे। बवंडर के घेरे में आने वाले मछली पालन केंद्र समेत कई खेत पूरी तरह उजड़ गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। बाद में यह बवंडर वापस समुद्र की ओर निकल गया। अधिकतर ऐसे बवंडर अमेरिका के टेक्सास, अलबामा जैसे तटीय इलाकों में आते हैं। भारत में पहली बार इतना बड़ा आंध्र प्रदेश में देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 और 20 जुलाई को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तटीय इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस साल बंगाल की खाड़ी से आया अम्फान चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराया था। 16 मई को आए इस तूफान में करीब 75 लोगों की जान गई थी। इसके अलावा अरब सागर से उठा निसर्ग चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों से टकराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!