मोरारी बापू पर भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में FIR दर्ज

जयपुर। मशहूर कथावाचक मोरारी बापू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कथावाचक मोरारी बापू पर भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए राजधानी जयपुर के कालवाड़ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करायी गई है. यह एफआईआर संत सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज नाम के एक शख्स ने दर्ज करायी है। कालवाड़ थाने में संत सौरभ राघवेंद्र आचार्य की ओर से दर्ज करायी गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कथावाचक मोरारी बापू द्वारा मिर्जापुर स्थित आदि शक्ति पीठ में कुछ समय पहले रामकथा के दौरान भगवान कृष्ण के बारे में अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो एक चैनल के माध्यम से प्रसारित किया गया है. यह वीडियो अभी हाल में सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच वायरल हो रहा है। संत सौरभ राघवेंद्र आचार्य ने दर्ज कराई अपनी प्राथमिकी में बताया कि इस वीडियो में कथावाचक मोरारी बापू के द्वारा भगवान कृष्ण के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए कथा सुनाई गई है. इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ पर भी आपत्तिजनक टिप्प्णी की गई है. परिवादी ने कथावाचक मोरारी बापू पर कार्रवाई करने का मांग की है.

2 thoughts on “मोरारी बापू पर भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में FIR दर्ज

  1. ईश्वर पर टिप्पडी करने वालों को नहीं छोड़ना चाहिए फिर चाहे कोई भी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!