गोदरेज अप्लायंसेस ने शुरू किया 29 वा गोदरेज दिशा एक्सेलेंस सेंटर

लखनऊ (लाइवभारत24)। गोदरेज ग्रुप की प्रमुख कंपनी गोदरेज एंड बॉयस ने घोषणा की है कि अपना बिज़नेस यूनिट और घरेलु उपकरणों की भारत की अग्रणी कंपनी गोदरेज अप्लायंसेस ने टेक्निकल प्रशिक्षण के लिए अपना 29 वा एक्सेलेंस सेंटर मॉन्टफोर्ट अकैडमी के सहयोग से गोवा में शुरू किया है। ‘गोदरेज दिशा’ व्यावसायिक प्रशिक्षण पहल के तहत एक्सेलेंस सेंटर शुरू किया गया है। सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास अभियान के अनुरूप, सुविधाओं से वंचित रहे भारत के युवाओं को कुशल रोज़गार प्रशिक्षण देकर उनके जीवन में सुधार लाना इस पहल का लक्ष्य है। प्रमुख शैक्षणिक संस्थान मॉन्टफोर्ट अकैडमी पिछले 23 सालों से कार्यरत है। नए सेंटर में महाविद्यालयीन छात्र, गोवा के वंचित समुदायों के युवा और गोदरेज अप्लायंसेस के एएसपी टेक्निशियन्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 दिनों से 3 महीनों तक के इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रचना रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन और एयर कंडीशनर रिपेयरिंग की जानकारी देने के लिए की गयी है। गोदरेज अप्लायंसेस के सर्विस विभाग के नेशनल हेड श्री रवि भट ने बताया, “हमारे उद्योग क्षेत्र में प्रौद्योगिकी में कई बदलाव हो रहे हैं और ग्राहकों की अपेक्षाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे कुशल टेक्निशियन्स की मांग भी बढ़ेगी। महामारी के कारण पिछले वर्ष देश भर में रोज़गार अवसरों पर काफी प्रभाव हुआ है। जिम्मेदार कॉर्पोरेट के नाते हमने यह संबंद्ध कार्यक्रम शुरू किए हैं, रोज़गार सक्षमता निर्माण करना और उम्मीदवारों में उद्यमशीलता का अंतर्भाव होने में मदद करने पर इन कार्यक्रमों में ज़ोर दिया जाता है। 2020 तक हमने अप्लायंस उद्यम को 65000 से ज़्यादा कुशल युवा दिए हैं। हमारी ‘दिशा’ पहल के जरिए वंचित समुदायों के युवाओं पर ज़ोर देते हुए रोज़गार सक्षमताओं में कमियों को दूर करने का प्रयास किया जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!