रक्षाबन्धन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें : हृदय नारायण दीक्षित

लखनऊ(लाइवभारत24)। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ईद.उल.अजहा की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद.उल.अजहा इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का प्रमुख त्यौहार है। कोरोना महामारी के दृष्टिगत समाजिक दूरी बनाये रखते हुए इस दिन को आपसी सौहार्द एंव हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए। श्री दीक्षित ने रक्षाबन्धन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय परंपरा में पुरोहित भी रक्षासूत्र बांधते है और जनमानस के दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना करते है। राखी का त्योहार भाई बहन के स्नेह और प्रेम का त्योहार माना गया है बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांध उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती है। भारत का राष्ट्र जीवन रिश्तों में ही एकात्मक बना रहता है। श्री दीक्षित ने कोरोना महामारी के इस दौर में आमजन मानस से अपील की है कि कोविड 19 प्रोटोकाल को मानते हुए इस पवित्र त्योहार को मनायें।

One thought on “रक्षाबन्धन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें : हृदय नारायण दीक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!