27.9 C
New York
Saturday, 5th \ July 2025, 02:50:52 AM

Buy now

spot_img

कांग्रेस हर हाल में लोगों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेगी  : लल्लू    

 लखनऊ(लाइवभारत24)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता और विधायकों की माफिया से सांठगांठ के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। जांच में सामने आएगा कि किस तरहसे भाजपा नेता और विधायक माफियाओं से सांठगांठ कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डालरहे हैं और पुलिसकर्मियों की हत्या हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हर हाल में लोगों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेगी। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि विकास दुबे को कुछ समय पहले एसटीएफ ने राजधानी में गिरफ्तार किया था और उस समय के उसके बयानों से साफ हो गया है कि भाजपा के दो विधायकों से उसके गहरे संबंध रहे हैं। यह सब सार्वजनिक हो चुका है कि किस तरह से भाजपा नेताओं और विधायकों की शह पर विकास दुबे ने आतंक का साम्राज्य स्थापित कर रखा था। इससे कांग्रेस का यह आरोप सही साबित होता है कि गुंडे माफियाओं की असली संरक्षक भाजपा ही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी का पहले दिन से मानना है कि भाजपा की मदद के बगैर विकास दुबे जैसे अपराधी खुले आम नहीं घूम सकते हैं। उन्होंने कहा कि आठपुलिसकर्मियों की हत्या योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की जनता को यह जानना चाहिए कि कैसे सत्ताधारीदल के नेताओं व विधायकों की मदद से विकास दुबे जैसे हिस्ट्रीशीटर अपनी आपराधिक गतिविधियां संचालित करता रहा।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!