गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। केन्द्र सरकार में गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। कोरोना के हालत पर शाह लगातार निगरानी कर रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली में जब मामले तेजी से बढ़ने लगे तब भी उन्होंने कई दौर की बैठकें कीं और इस पर ठोस रणनीति तैयार की। इससे हालात काबू में आए। लॉकडाउन और अनलॉक गाइडलाइंस तैयार करवाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में अब संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। उनका टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट निगेटिव आई तो उनकी कल अस्पताल से छुट‌्टी हो सकती है। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने शाह के जल्द ठीक होने की कामना की है।

इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख 56 हजार 220 हो गई है। शनिवार को 54 हजार 865 केस आए, तो 51 हजार 232 मरीज ठीक भी हो गए। 852 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में सिर्फ 2889 की बढ़ोतरी हुई। बीते एक महीने में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक्टिव केस इतने कम बढ़े। इससे पहले 2 जुलाई को 1570 एक्टिव केस बढ़े थे। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार 3 दिन से 54 हजार से ज्यादा बढ़ रहा है।

2 thoughts on “गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!