होण्डा ने रु 1.85 लाख की शुरूआती कीमत लांच की हाईनेस-सीबी350

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। त्योहारों के सीज़न की शुरूआत के साथ होण्डा 2 व्हीलर्स इण्डिया ने आज रु 1.85 लाख की विशेष शुरूआती कीमत (एक्स-शोरूम, गुरूग्राम, हरियाणा) पर हाईनेस-सीबी350 का लॉन्च किया है। सीबी ब्राण्ड की धरोहर को आगे बढ़ाते हुए हाईनेस-सीबी350 आधुनिक फीचर्स और पुरानी दुनिया क्लासिक आकर्षण के साथ आती है। हाईनेस-सीबी350 के बारे में बात करते हुए श्री अत्सुशी ओगाटा, मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेज़ीडेन्ट एण्ड सीईओ, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हमें हाईनेस-सीबी350 के लिए उपभोक्ताओं से ज़बरदस्त प्यार और सराहना मिली है। यह ब्राण्ड होण्डा में उपभोक्ताओं के भरोसे को दर्शाता है और उनके लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। अपने बेहतर परफोर्मेन्स, आधुनिक तकनीक एवं बेजोड़ भरोसे के साथ ‘सीबी’ दुनिया भर के युवा राइडरों की महत्वाकांक्षाओं और जोश पर खरीद उतरेगी।’’ हाईनेस-सीबी350 के लिए उपभोक्ताओं से मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित श्री यदविंदर सिंह गुलेरिया, डायरेक्टर- सेल्स एण्ड मार्केटिंग, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा. लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि त्योहारों की शुरूआत के साथ हम हाईनेस-सीबी350 को आकर्षक शुरूअती कीमतों पर बाज़ार में उतार रहे हैं। इस मॉडल के प्रीमियर केे बाद से मिली शानदार प्रतिक्रिया हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है और इन त्योहारों में उपभोक्ता ‘मेड इन इंडिया’ सीबी की रोमांचक राईड का लुत्फ़ उठा सकते हैं। रु 1.85 लाख (एक्स-शोरूम, गुरूग्राम, हरियाणा) की स्पेशल इंटरोडक्टरी कीमत के साथ, हमें विश्वास है कि हाईनेस-सीबी350 मिड-साइज़ मोटरसाइकल प्रशंसकों को खूब लुभाएगी।’’

One thought on “होण्डा ने रु 1.85 लाख की शुरूआती कीमत लांच की हाईनेस-सीबी350

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!