सरकार मुफ्त राशन बंद कर दे तो श्रीलंका से हो जायेंगे हालात: अखिलेश

 

भूल गयी सरकार, देश कानून व संविधान से चलेगा बुलडोजर से नहीं

लखनऊ (लाइवभारत24)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्वसीएम अखिलेश यादव ने फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को जेल से बाहर न आने देने और उनपर शिकंजा कसने को लेकर कहा है कि आजम खां के साथ न्याय होगा।आजमगढ़ में एक श्रद्वाजलि सभा में शामिल होने आए श्री यादव ने भ्रष्टाचार समेत अनेक आरोपों को लेकर सरकार को घेरा।अखिलेश ने जेल में बंद सपा नेता एवं रामपुर से विधायक आजम खान का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि आजम खां पर सरकार ने इतना कानूनी शिकंजा कसा कि वह जेल से बाहर न निकल पायें, लेकिन जिस तरह से न्यायालय में सुनवाई हो रही है उससे समाजवादियों को उम्मीद है कि उनके साथ न्याय होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आयी है, अपने खिलाफ मुखर नेताओं के खिलाफ देशद्रोह जैसी संगीन धाराएं लगाई हैं। ‘बुलडोजर प्रदेशÓ में मुसलमानों और न्याय मांग रहे लोगों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर अभी मुफ्त राशन योजना खत्म कर दे तो देश के हालत श्रीलंका जैसे हो जायेंगे। सरकार के पास अब बजट का अभाव है, इसलिए किसान सम्मान निधि और राशन वितरण को बंद करने के बहाने ढूंढ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भूल गयी है कि देश कानून व संविधान से चलेगा न कि बुलडोजर से। वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में वीडियोग्राफी सर्वे को लेकर उठे विवाद पर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर नफरत फैलाने वाले काम कर रही है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि पुरानी धरोहरों से छेड़छाड़ न की जाए लेकिन क्या सरकार न्यायालय के इस फैसले को भी नहीं मानेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!