विक्की कौशल से शादी करने की तैयारी में कटरीना कैफ

मुंबई (लाइवभारत24)। इन दिनों कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी सुर्खियां बटोर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों 7-12 दिसंबर के बीच शादी के बंधन में बंध जाएंगे हालांकि दोनों ने इन खबरों आर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

खबरें हैं कि पिछले दो सालों से दोनों का गुपचुप रोमांस जारी है। दोनों के बीच एज गैप भी चर्चा में हैं। कटरीना विक्की से 5 साल बड़ी हैं। कैट जहां 38 साल की हैं, वहीं विक्की की उम्र 33 साल है। अगर दोनों ने शादी की तो कटरीना का नाम भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो जाएगा जिनके लाइफ पार्टनर उम्र में काफी छोटे हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान

करीना से 10 साल बड़े सैफ ने उनसे 2012 में कोर्ट मैरिज की थी। करीना जहां 40 साल की हैं। वहीं, सैफ 50 साल के हो चुके हैं। एक इंटरव्यू में सैफ-करीना ने एज गैप पर कहा था कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनकी बॉन्डिंग मजबूत है। दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। इससे पहले 2016 में दोनों तैमूर के पेरेंट्स बने थे जो कि दिसंबर में 4 साल का हो जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

प्रियंका ने इंटरनेशनल सिंगर निक से 2018 में शादी कर सबको चौंका दिया था। 37 साल की प्रियंका ने जब 10 साल छोटे निक को अपना हमसफर बनाया था तो उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था लेकिन इससे बेफिक्र प्रियंका अमेरिका निक के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।

शाहिद कपूर-मीरा राजपूत

क्या आप जानते हैं 39 साल के शाहिद पत्नी मीरा से 14 साल बड़े हैं। जी हां, मीरा 25 साल की हैं। दोनों की 2015 में अरेंज मैरिज हुई थी। अब दोनों दो बच्चों मीशा और जैन के पेरेंट्स बन चुके हैं।

सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल​​​​​​​

44 साल की एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक्टिंग से ज्यादा अपने लव-अफेयर को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वे 15 साल छोटे 29 साल के मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। रोहमन और सुष्मिता लिव इन में रहते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट

38 साल के रणबीर कपूर 10 साल छोटी आलिया भट्ट को डेट करने के चलते सुर्खियों में रहते हैं। दोनों ने पहली बार सोनम कपूर की शादी पर एक साथ अपीयरेंस देकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम करते हुए दोनों और करीब आ गए।

मिलिंद सोमण-अंकिता कुंवर

55 साल के एक्टर मिलिंद सोमण 21 अप्रैल, 2017 को खुद से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर से शादी ली थी। मिलिंद सोमण की ये दूसरी शादी थी। उन्होंने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रेस मायलेन जम्पानोई से शादी की थी। हालांकि तीन साल साथ रहने के बाद इस कपल का 2009 में तलाक हो गया। मिलिंद करीब डेढ़ साल से अंकिता को डेट कर रहे थे। अंकिता से उनकी मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!