मैकडॉनेल्ड्स ने विशेष कैम्पेन के साथ मनाई अपनी 25वीं सालगिरह

इस अवसर पर उपभोक्ताओं के लिए पेश किया खास 25 रुपए मैन्यू

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। जन्मदिन की पार्टी से लेकर पहली सैलेरी की ट्रीट हो अथवा परिवार या दोस्तों के साथ गैट टुगेेदर, छोटे बड़े हर मौके के लिए मैकडॉनेल्ड्स पिछले 25 सालों से भारतीय उपभोक्ताओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए मैकडॉनेल्ड्स इंडिया- नोर्थ एण्ड ईस्ट ने विशेष #25YearsOfLovinIt कैम्पेन की शुरूआत की है जो उन रोमांचक एवं अच्छा अहसासदेने वाले पलों को दर्शाता है, जिनके लिए मैकडॉनेल्ड्स जाना जाता है। सोशल मीडिया के लोकप्रिय सेलेब्रिटीज़ एवं वास्तविक जीवन के कपल अवेज़ दरबार एवं नगमा मिराजकर के साथ यह रु25ल्मंतेव्स्विअपदप्ज कैम्पेन मैकडॉनेल्ड्स के यादगार कैम्पेन ‘हम दोनों बॉॅयफ्रैंड-गर्लफ्रैंड हैं क्या’ की कहानी को रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ाता है और उन पुरानी यादों को तरोताज़ा कर देता है।

25 साल पूरे होने के अवसर पर खुशियां बिखेरते हुए मैकडॉनेल्ड्स इंडिया- नोर्थ एण्ड ईस्ट ने 25 रुपए मैन्यू पेश किया है। इस मैन्यू के तहत उपभोक्ता किसी भी एक्स्ट्रा वैल्यू मील या लार्ज एक्स्ट्रा वैल्यू मील के साथ मात्र 25 रुपए में मैकपफ़/ स्मॉल फ्राइज़/स्मॉल संडे/ स्मॉल मैकफ्लरी/मीडियम ड्रिंक और आईस टी ऐड-ऑन कर सकते हैं।

इस कैम्पेन के बारे में बात करते हुए राजीव रंजन, चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर, मैकडॉनेल्ड्स इंडिया- नोर्थ एण्ड ईस्ट ने कहा, ‘‘हमने देश में 25 सालों की शानदार यात्रा पूरी की है। हम अपने स्वादिष्ट मैन्यू के साथ लाखों उपभोक्ताओं के चेहरों पर मुस्कान लेकर आए हैं और हमने उन्हें यादगार एवं संतोषजनक अनुभव प्रदान किए हैं। हमारा नया कैम्पेन बड़ी ही खूबसूरती के साथ इसी जोश, उत्साह और खुशियों भरे पलों पर रोशनी डालता है, जिसमें दो दोस्त 25 सालों के बाद एक दूसरे मिले हैं और अपने पसंदीदा मैकडॉनेल्ड्स रेस्टोरेन्ट में अपने पसंदीदा मील के साथ समय बिता रहे हैं। अपने इस कैम्पेन एवं 25 रुपए मैन्यू के साथ हम उपभोक्ताओं को स्वादिष्ट मील उपलब्ध कराने और उन्हें यादगार पल देते रहने के वादे की पुष्टि करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!