कोरोना मामले बढ़े तो केजरीवाल सरकार ने मास्क न पहनने पर जुर्माना 500 से बढ़ाकर 2000 रुपये किया

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। देशकी राजधानी दिल्ली में कोरोना के आंकड़े बेहद चिंताजनक हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 7486 नए केस आए। 131 मौतें भी हुईं। इसे देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। अब मास्क न पहनने पर 2000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। पहले यह 500 रुपये था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोगों से घर में छठ पर्व मनाने की अपील भी की। दिल्ली में नवंबर के 18 दिनों में 1.16 लाख केस आए हैं, यानी रोजाना औसतन छह हजार से ज्यादा। इस दौरान यहां 1381 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े देश के अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख के पार हो गया है। केजरीवाल सरकार ने डॉक्टर्स और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए कोविड-19 हॉस्पिटल्स में MBBS 4th और 5th ईयर स्टूडेंट्स, इंटर्न और बीडीएस डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाने को मंजूरी दे दी है। इन्हें आठ घंटे की शिफ्ट में रोजाना 1000 रुपए और 12 घंटे की शिफ्ट में 2000 रुपए दिए जाएंगे।
पूर्व रक्षामंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और उनकी पत्नी एलिजाबेथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। उनके बेटे अनिल के. एंटनी ने गुरुवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अनिल ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है।देश में बीते 24 घंटों में 45 हजार 369 केस आए, 48 हजार 675 मरीज ठीक हो गए और 586 की मौत हो गई। अब तक कुल 89.58 लाख केस आ चुके हैं। 83.81 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.31 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है। ये सभी आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं। भारत अब दुनिया का 6वां देश है, जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस, यानी जिन मरीजों का इलाज चल रहा है। राहत की बात है कि बीते चार दिन में भारत इस मामले में चौथे से छठवें नंबर पर आया है। बेल्जियम और रूस में अब भारत से ज्यादा मरीज हैं। देश में बीते दो महीनों में 5.70 लाख से ज्यादा एक्टिव केस कम हुए हैं। 17 सितंबर को 10.17 एक्टिव मरीज थे, जो 17 नवंबर को 4.47 लाख हो गए।
उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य में हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट 23 नवंबर से खोलने का फैसला लिया है। आदेश भी जारी कर दिया गया है।
यूपी (1.7 करोड़), बिहार (1.3 करोड़), तमिलनाडु (1.1 करोड़) में सबसे ज्यादा टेस्ट, इसीलिए तीनों में संक्रमण की दर 1.5% से कम है।
आबादी के हिसाब से देखें तो दिल्ली 28%, आंध्र 18%, केरल 16%, बिहार 11% और यूपी में 10% लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में सबसे ज्यादा संक्रमण दर वाले 10 जिलों में चार हिमाचल प्रदेश के हैं।
देश में सबसे ज्यादा मौत की दर वाले 10 जिलों में सात अकेले पंजाब के हैं।
उत्तरप्रदेश में बुधवार को 2346 नए मरीज मिले, 2529 ठीक हुए और 29 की मौत हो गई। अब तक 5 लाख 16 हजार 616 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 हजार 954 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 87 हजार 221 लोग ठीक हो चुके हैं। मौत का कुल आंकड़ा 7441 हो गया है।

One thought on “कोरोना मामले बढ़े तो केजरीवाल सरकार ने मास्क न पहनने पर जुर्माना 500 से बढ़ाकर 2000 रुपये किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!