मुंबई (लाइवभारत24)। खूबसूरत नई रेंज रोवर में आधुनिक लक्जरी को फिर से परिभाषित किया है। इसमें बहुत ज्यादा सुधार के साथ उपभोक्ताओं को चुनाव के लिए बहुत अधिक विकल्प दिए गए हैं, जिसमें पहले की तुलना में एसयूवी को अपनी पर्सनैलिटी के अनुसार उपभोक्ता ज्यादा बेहतरीन तरीके से निखार सकते हैं।

रेंज रोवर एक असली लक्‍जरी एसयूवी है। यह 50 साल से इस क्षेत्र में शानदार मिसाल पेश कर रही है, जिसमें सभी स्थितियों में जीतने की क्षमता के साथ शांति, सुविधा और स्थिरता को शामिल किया गया है। नई रेंज रोवर अब भी उपभोक्ताओं को काफी आकर्षित कर रही है। इसमें तकनीकी सौम्यता, लगातार कनेक्टिविटी के साथ लुभावनी आधुनिकता और बेहद खूबसूरत और आकर्षक आकार का संगम पेश किया गया है।

जगुआर लैंड रोवर के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, “रेंज रोवर भारत में लक्‍जरी एसयूवी की लिस्ट में सबसे टॉप पर है। पांचवी जेनरेशन की रेंज के आकर्षक और खूबसूरत लुक ने उपभोक्ताओं को इसका मालिक बनने की इच्छा को उल्लेखनीय ढंग से काफी बढ़ा दिया है।“

लैंड रोवर के नए लचीले मॉड्यूलर लॉग्‍नीट्यूडनल ऑर्किटेक्चर इस लक्‍जरी एसयूवी के हर खूबसूरत पहलू को उभारते हैं। इसकी बेमिसाल क्षमता से लेकर चुस्त-दुरुस्त हैंडलिंग तक इस एसयूवी में काफी जबर्दस्त सुधार किया गया है। आधुनिक तकनीक के साथ वर्चुअल डिवलेपमेंट के नए लेवल और लैंड रोवर के विकास कार्यक्रम के कड़े मानकों को शामिल किया गया है। इन सभी विशेषताओं के मेल से नई रेंज रोवर उपभेक्ताओं को नए लेवल की गुणवत्ता प्रदान करेगी।

नई लक्जरी एसयूवी एसई, एचएसचई और ऑटोबायोग्राफी मॉडलों में उपलब्ध है। उत्पादन के पहले साल में ऑटोबायोग्राफी मॉडल पर आधारित पहला संस्करण उपलब्ध रहेगा, जिसमें कई अनोखी विशेषताओं से लैस फीचर्स को शामिल किया गया है। यह एक्सक्लूसिव रूप से सनसेट गोल्ड सैटिन फिनिश में उपलब्ध है, जिसमें बाहरी रंगों के मामले में उपभोक्ताओं को 5 विकल्प दिए गए हैं। पांच सीटों के साथ इसमें स्टैंडर्ड (एसडब्ल्यूबी) और लॉन्गव्हील बेस्ड (एलडब्ल्यूबी) दोनों डिजाइन मिलते हैं। नई रेंज रोवर का एलडब्ल्यूबी मॉडल सात वयस्कों को अतिरिक्त आराम और सुविधा प्रदान के लिए सीटों की तीसरी पंक्ति के साथ उपलब्ध है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें