व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने केंद्रीय नेतृत्व और योगी से की अपील, सीएम मथुरा से लड़े चुनाव

 लखनऊ (लाइवभारत24)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेगे। ये तो तय है, लेकिन कहां से लड़ेगे ? इसको लेकर अभी तस्वीर साफ नही हुई है। चर्चा है कि सीएम अयोध्या या मथुरा से चुनाव लड़ सकते है। इन दोनों सीटों से सीएम योगी के चुनाव लड़ने की वहां के नेताओं और जनता भी मांग कर रही है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य और वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद मांग मथुरा के विकास की हो रही है। ऐसे में मथुरा से भाजपा के तमाम नेता मांग कर रहें है कि सीएम योगी मथुरा से ही चुनाव मैदान में उतरें।

व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और भारती जनता पार्टी के सीनियर लीडर रविकांत गर्ग ने बकायदा इसके लिए योगी और केंद्रीय नेतृत्व से बात भी की है। रविकांत गर्ग का दावा है कि मथुरा-बृंदावन की सीट से सीएम योगी के चुनाव लड़ने पर पूरे ब्रज और पश्चिमी यूपी के सीटों पर असर पड़ेगा। रविकांत गर्ग ने कहा कि पूरा व्यापारी वर्ग भाजपा के साथ है।

रविकांत गर्ग ने कहा कि मथुरा भगवान योगीराज की धरती है। सीएम योगी अगर यहां से चुनाव लड़ते है तो इसका संदेश ना सिर्फ प्रदेश बल्कि पूरे देश में जाएगा। राम मंदिर का निर्माण शुरु हो चुका है। अयोध्या को सजाया-सवांरा जा रहा है। काशी विश्वनाथ की धरती का भी चहुंमुखी विकास हो रहा है। ऐसे में मथुरा बचा है। हालांकि वहां भी विकास के काम तेजी से हो रहें है, तस्वीर पहले से ज्यादा बदली है, लेकिन विकास और बड़े स्तर पर हो। इसके लिए जरुरी है कि सीएम योगी योगीराज की धरती से चुनाव लड़ें।

व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग का कहना है कि इस बार पश्चिमी यूपी के हालात 2017 से भी बेहतर है। केंद्र सरकार और योगी सरकार की योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को मिला है। किसान आंदोलनों का असर अब बिल्कुल भा नही है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो किया है,वो अब तक नही हुआ। किसानों की कर्ज माफी सरकार का बड़ा फैसला था। गन्ना किसानों का बाकाया चुकाना और सबको सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की बड़ी उपलब्धी है। पश्चिमी यूपी में लोगों का विश्वास भाजपा सरकार पर है। आरएलडी और सपा गठबंधन को कोई असर इस बार भी नही होगा।

इससे पहले राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को पत्र लिख कर मथुरा से चुनाव लड़वाने की मांग की थी। हरनाथ सिंह यादव ने अपने पत्र में लिखा था कि सीएम योगी को ब्रज क्षेत्र की जनता से विशेष लगाव है। योगी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें।यह पत्र मुझसे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने लिखने के लिए प्रेरित किया है। सीएम योगी ने खुद 31 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि कहां से लड़ेंगे यह पार्टी तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!