व्यापारियों ने चीनी उत्पादों की जलाई होली, शी जिनपिंग का फूंका पुतला

चीनी उत्पादों के खिलाफ पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा अभियान

लखनऊ(लाइवभारत24)। लद्दाख की गलवानी घाटी में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत के बाद देश भर में चीन के खिलाफ गुस्सा भड़क उठा है। जगह-जगह लोग चीनी उत्पादों को बहिष्कार करते हुए चीन को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। लखनऊ में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी नेता संजय गुप्ता के नेतृत्व में आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं राजधानी के व्यापारियों ने उदय गंज चौराहे पर चीनी उत्पादों की होली जलाई। व्यापारियों ने चीन का झण्डा और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पोस्टर जलाते हुए चीनी उत्पाद न बेचने का भी संकल्प लिया। संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, चाइना भारत से आर्थिक लाभ कमा कर भारतीय सैनिकों के लिए गोली बारूद खरीद रहा है। हमारे सैनिकों को शहीद कर रहा है। इसे देश का व्यापारी और जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी। संजय गुप्ता ने कहा, चीन की इस हरकत के बाद व्यापारियों ने अब कभी भी चाइनीज उत्पाद नहीं बेचने का संकल्प लिया है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल चाइना के उत्पादों के बहिष्कार के लिए चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाएगा। क्योंकि चाइना को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर ही उसे कमजोर किया जा सकता है। संजय गुप्ता ने कहा, अब पानी सर से ऊपर उठ गया है। चाइना को भारत के सैनिकों के साथ-साथ भारत की जनता और भारत के व्यापारी भी सबक सिखाने का काम करेंगे। चीन के खिलाफ इस प्रदर्शन में संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, वरिष्ठ महामंत्री दीपक लंबा, महामंत्री संजय त्रिवेदी, महामंत्री विजय कनौजिया, मोहित कपूर, डॉ साकेत चतुर्वेदी, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, महामंत्री सर्वेश मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष आशीष गुप्ता, मसीह जमा गांधी, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद रिजवान, अखिल ग्रोवर आशीष अग्रवाल, आनंद रस्तोगी, संजय कुमार गुप्ता, विनोद अग्रवाल सहित अच्छी संख्या में व्यापारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!