मेधावियों ने बढ़ाया सेंट्रल एकेडेमी, जानकीपुरम का मान

लखनऊ (लाइवभारत24)। सेंट्रल एकेडेमी, जानकीपुरम का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम से विद्यालय में उल्लास का वातावरण छा गया। विद्यालय का औसत परिणाम 100% रहा। अर्पिता ने 96.4% अंक प्राप्त कर साइंस स्ट्रीम में, तमिश गुप्ता और निवेदिता बरनवाल ने 95.6% अंकों से काॅमर्स स्ट्रीम में एवं वैशाली शुक्ला ने 97.2% अंक प्राप्त कर आर्ट्स स्ट्रीम में अव्वल स्थान प्राप्त कर विद्यालय और माता-पिता का मान बढ़ाया। विद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती आराधना पांडे ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

One thought on “मेधावियों ने बढ़ाया सेंट्रल एकेडेमी, जानकीपुरम का मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!