डीएम ने ली जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक

लखीमपुर-खीरी(लाइवभारत24)। बुधवार को डीएम डॉo अरविंद कुमार चौरसिया ने कलेक्ट्रेट में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक ली।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉo अरविंद कुमार चौरसिया ने ऑपरेशन कायाकल्प, विद्यालयों के निरीक्षण सपोर्टिव सुपर विजन, शिक्षा के लिए डिजिटल पहल, मानव संपदा, समावेशी शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अवस्थापना सुविधाओं के संतृप्ति करण की स्थिति, विद्यालयों का सविलियम, मध्यान्ह भोजन योजना सहित समग्र शिक्षा अभियान में वित्तीय प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प से फेजवार चयन कर सभी पैरामीटर्स पूरे करते हुए उनकी सूरत संवारे।

बीएसए डॉo लक्ष्मीकांत पांडेय ने ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स पर बिंदुवार जानकारी दी। उन्होंने एसआरजी व एआरपी के कार्यदायित्व को बताए। उनके द्वारा किए निरीक्षण की जानकारी दी। उन्होंने ई-सपोर्टिव सुपरविजन, मिशन प्रेरणा की बारीकियां बताई। उन्होंने कॉविड के दौरान रेडियो-टीवी व मोहल्ला पाठशाला के जरिए से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ कर रखा। 09 हजार प्रेरणा साथी बनाए। जो स्मार्टफोन धारक हैं। उनके फोन पर शिक्षा सामग्री भेजकर प्रेरणा साथियों के जरिए बच्चों को सामग्री दिखाकर शिक्षित किया। उन्होंने आउट ऑफ कि स्कूल बच्चों के नामांकन व मुख्य धारा से जोड़ने पर किए गए कार्यों का विवरण बताया। दिव्यांगों की ट्रैकिंग एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों से जोड़ने की जानकारी दी। बीएसए ने बताया कि परिषदीय विद्यालय के सभी कार्मिकों का मानव संपदा पोर्टल से जोड़कर उनकी सर्विस बुक को ऑनलाइन क्रियान्वित किया जा रहा। सभी प्रकार के अवकाश आवेदन एवं स्वीकृत करने की व्यवस्था ऑनलाइन है। उन्होंने शिक्षामित्र आईटी-आरटी व अनुदेशक के मानदेय भुगतान पर जानकारी दी।

बैठक में एडीएम अरुण कुमार सिंह, प्रभारी सीडीओ अरविंद कुमार, पीडी केके पांडेय, डायट प्राचार्य ओपी गुप्ता, बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, सभी अधिशासी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

चारो आकांक्षात्मक ब्लॉकों में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं अधिकारी : डीएम

बुधवार को डीएम डॉo अरविंद कुमार चौरसिया ने कलेक्ट्रेट में जिले के चार आकांक्षात्मक ब्लॉकों धौरहरा, रमियाबेहड़, ईसानगर व बांकेगंज के लिए तय इंडिकेटर्स पर अधिकारियों संग बैठक कर रणनीति तय की। डीएम ने आकांक्षात्मक ब्लॉकों में तय 50 इंडिकेटर्स पर विभागवार उनकी प्रोग्रेस जानी एवं जरूरी निर्देश दिए।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने डीएम के सम्मुख विभागवार तय इंडिकेटर्स पर प्रोग्रेस बताइ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने विभागों के लिए तय इंडिकेटर्स पर डिस्टिक एक्शन प्लान बना लें। बैठक में डीएम ने बीएसए से संक्रमण दर, गर्ल्स टॉयलेट लर्निंग आउटकम (भाषा व गणित), शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं छात्र शिक्षक अनुपात पर जानकारी मांगी। आकांक्षात्मक ब्लॉकों के एमओआईसी को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि सभी तय इंडिकेटर्स (स्वास्थ्य सेवाओ) में बेहतर परफॉर्मेंस दिखाएं। बैठक में डीएम ने बेसिक शिक्षा, चिकित्सा, पोषण, कौशल विकास, बैंकिंग स्कीम्स, ऊर्जा, पंचायती राज, मनरेगा, कृषि पशुपालन, एनआरएलएम, ग्राम्य विकास विभागों के अधिकारियों से इंडिकेटर्स पर बिंदुवार प्रगति जानी एवं सभी इंडिकेटर्स पर बेहतर कार्य योजना के साथ परफॉर्मेंस दिखाने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी कार्ययोजना पोर्टल पर भरने से पहले उनसे स्वीकृति अवश्य प्राप्त कर ले।
बैठक में सीएमओ डॉ शैलेंद्र भटनागर, एडीएम अरुण कुमार सिंह, प्रभारी सीडीओ अरविंद कुमार, पीडी केके पांडेय, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, डायट प्राचार्य ओपी गुप्ता, बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

One thought on “डीएम ने ली जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!