मोदी ने कोरोना के हालात पर फिलीपीन के राष्ट्रपति के साथ की चर्चा

LiveBharat24
नयी दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपीन के राष्ट्रपति रोद्रिगो दुतर्ते के साथ कोरोना महामारी पर चर्चा की और इस बात पर जोर दिया कि किफायती चिकित्सीय उत्पादों के विनिर्माण से जुड़ी भारत की क्षमता का उपयोग पूरी मानवता की सेवा के लिए जारी रखा जाएगा। आधिकारिक बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी सरकारों की ओर से उठाए गए कदमों पर भी चर्चा की। बयान में कहा गया है कि फिलीपीन के राष्ट्रपति ने अपने देश को भारत की ओर से जरूरी चिकित्सीय उत्पादों की आपूर्ति बरकरार रखे जाने की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति दुतर्ते को भरोसा दिलाया कि कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत फिलीपन को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
बयान के मुताबिक मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि किफायती चिकित्सीय उत्पादों के विनिर्माण से जुड़ी भारत की क्षमता का उपयोग पूरी मानवता की सेवा के लिए जारी रखा जाएगा। दोनों नेताओं ने भारत और फिलीपीन के द्विपक्षीय संबंधों में हुई हालिया प्रगति को लेकर भी संतोष प्रकट की। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत और फिलीपीन कोरोना महामारी के स्वास्थ्य संबंधी एवं आर्थिक प्रभाव को कम करने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे साझा दृष्टिकोण को आकार देने के लिए एक दूसरे का सहयोग करेंगे।

One thought on “मोदी ने कोरोना के हालात पर फिलीपीन के राष्ट्रपति के साथ की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!