‘‘हम भारतीय हैं और सबकी है दिल्ली: उपराज्यपाल

LiveBharat24

नयी दिल्ली। दिल्ली के अस्पतालों के संबंध में केजरीवाल सरकार के आदेश को पलटने के अपने फैसले की आम आदमी पार्टी द्वारा की जा रही आलोचना को दरकिनार करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय नेमंगलवार को कहा, ‘‘हम भारतीय हैं और दिल्ली सबकी है।’’ उपराज्यपाल कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मरीजों के साथ भेदभाव करने के स्थान पर सरकार का लक्ष्य ढांचागत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करना होना चाहिए। उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित और निजी अस्पतालों को सिर्फ दिल्ली के निवासियों के लिए आरक्षित रखने के आप सरकार के फैसले को सोमवार को पलट दिया था।
आप सरकार की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए बैजल के कार्यालय ने मंगलवार को कहा, ‘‘हम सभी भारतीय हैं और दिल्ली सबकी है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई भी जिम्मेदार सरकार निवास के आधार पर मरीजों के साथ भेदभाव करने का प्रयास कर रही है।’’ उसमें कहा गया है कि यह राज्य की जिम्मेदारी है कि वह संविधान के अनुच्छेदों के अनुरुप अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराए। उसमें कहा गया है कि उपराज्यपाल मेडिकल ढांचागत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरुरतों से पूरी तरह वाकिफ हैं।

One thought on “‘‘हम भारतीय हैं और सबकी है दिल्ली: उपराज्यपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!