विश्व में अब तक साढ़े छह लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत

वाशिंगटन(लाइवभारत24)। विश्व में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 65 लाख 36 हजार 512 संक्रमित मिल चुके हैं। खास बात यह है कि इनमें 1 करोड़ 1 लाख 27 हजार 731 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, जबकि 6 लाख 54 हजार 87 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। स्पेन में मौतों का आंकड़ा ऑफिशियल डेटा से 60% ज्यादा है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। देश में मरने वालों की संख्या 28,432 है। इस डेटा में वे ही लोग शामिल हैं, जिनमें संक्रमण की पुष्टि हो गई थी। वहीं, बहुत सारे ऐसे लोगों की भी मौत हुई है, जिनकी टेस्ट नहीं किया गया।एक आंकड़े के मुताबिक, अगर संक्रमित और सस्पेक्टेड दोनों डेटा मिला दें तो मरने वालों की संख्या 44,868 है। अगर यह डेटा सही हुई तो यूरोप में ब्रिटेन के बाद सबसे ज्यादा मौतों वाला देश स्पेन होगा। उधर, ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया है। यह 10वां देश है, जहां मामले तीन लाख के ऊपर हैं। यहां अब तक 45,759 लोगों की जान जा चुकी है। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतों के मामले में अमेरिका (1,50,053) और ब्राजील (87,131) के बाद ब्रिटेन तीसरा देश है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। व्हाइट हाउस ने ये जानकारी दी है। वे संक्रमित पए जाने वाले व्हाइट हाउस के सबसे बड़े अधिकारी हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, रॉबर्ट में हल्के लक्षण मिले हैं। वे घर से ही काम करेंगे। वहीं, ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस को कोई खतरा नहीं है। यह स्पष्ट नहीं है कि वे आखिरी बार ट्रम्प से कब मिले थे। हालांकि, बताया जा रहा है कि दोनों मियामी ट्रिप पर एक साथ नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!