नेचुरोपैथ डॉ. शिखा गुप्ता को मिला अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल वूमेन अवार्ड

अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल वूमेन अवार्ड पाकर डॉ. शिखा ने लखनऊ के साथ बढ़ाया देश का भी सम्मान 

लखनऊ (लाइव भारत 24)। नेचुरोपैथी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकीं डॉ. शिखा गुप्ता आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। पिछले कई वर्षों से डॉ. शिखा प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में न केवल रोगियों का उपचार कर एक नया जीवन दे रहीं हैं, बल्कि लोगों को इस चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। उन्होंने अब तक हजारों मरीजों को इस चिकित्सा पद्धति का लाभ देकर स्वस्थ जीवन जीने की ओर उन्मुख किया है।
इतना ही नहीं कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान घरों में कैद लाखों लोगों को हर दिन फेसबुक लाइव प्रोग्राम के जरिए योग, प्राणायाम, मेडिटेशन आदि का निश्शुल्क प्रशिक्षण भी दिया। कोरोना महामारी के दौरान मानसिक रोगों का शिकार हो रहे लाखों लोगों को इन्होंने इस संकट की स्थिति में योग एवं ध्यान के जरिए उबारकर जीवन के प्रति सकारात्मक रहना सिखाया। कोरोना काल में सोशल मीडिया के जरिए सिर्फ देश ही नहीं विदेश तक भी उन्होंने लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया। यह कार्य आज भी निरंतर चल रहा है। प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से प्रयासरत डॉ. शिखा गुप्ता को समय-समय पुरस्कृत किया जाता रहा है।
हाल ही में एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ‘विटी गाॅसिप एसोसिएशन’ के द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय वर्चुअल अवार्ड सेरेमनी में डॉक्टर शिखा गुप्ता (डायरेक्टर हैल्थ इज वैल्थ हॉलिस्टिक क्लीनिक  ) को ‘अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल वूमेन’ entrepreneurs excellence Award से सम्मानित किया गया।
आपको बता दें, विटी गाॅसिप एसोसिएशन एक अन्तर्राष्ट्रीय संस्था है जो बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में असाधारण एवं उत्कृष्ट योगदान एवं प्रदर्शन के लिए सम्मानित करतीं है।
संस्था के द्वारा वर्चुअल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया
जिसमें विभिन्न देशों के 40 लोगों को सम्मानित किया गया। जिनमें भारत, कनाडा, फिलीपींस, ग्रीस, वियतनाम, यूएसए, जापान, सिंगापुर, मोरक्को, साउथ अफ्रीका, इथोपिया, क्रोएशिया, बांग्लादेश आदि करीब 14 देशों के प्रतिभागी सम्मिलित थे।
डॉक्टर शिखा गुप्ता को covid 19 आपदा के दौरान लोगों को निःशुल्क ध्यान का अभ्यास कराया, लगातार ऑनलाइन नेचुरोपैथी का प्रचार, ऑनलाइन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कराकर करती हैं जिसे बाहर के देशों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इसी सराहनीय प्रयास के लिए ही उन्हें यह सम्मान दिया गया। यह सम्मान पाकर उन्होंने देश का सम्मान भी बढ़ाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!