देश में बीते 15 दिन में करीब 3 लाख कोरोना के नए मरीज मिले

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। भारत में फिर एक बार 20 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 24,437 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 20,186 ठीक हुए और 130 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,104 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस महीने 15 दिन में 2 लाख 97 हजार 539 नए मरीज मिले हैं। 2 लाख 41 हजार 63 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 1,698 मरीजों ने जान गंवाई।

देश में अब तक कुल 1 करोड़ 14 लाख 9 हजार 595 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 25 हजार 631 ठीक हुए हैं। 1 लाख 58 हजार 892 ने जान गंवाई है, जबकि 2 लाख 20 हजार 401 हजार का इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों में कोरोना से बने हालात और वैक्सीनेशन पर बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे। यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस बीच कुछ राज्यों में संक्रमण बढ़ने के बाद केंद्र ने वैक्सीनेशन की कवायद तेज कर दी है।
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार देर शाम 31 मार्च तक के लिए नई पाबंदियां लागू कर दी हैं। इसके तहत सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट 50% कैपिसिटी के साथ खोले जाएंगे। यहां बिना मास्क पहले लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी।
महाराष्ट्र में सोशल, कल्चरल, पॉलिटिकल और धार्मिक जमावड़े पर रोक रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। शादी में 50 लोगों के शामिल होने की ही इजाजत होगी। ज्यादा लोग मिलने पर आयोजक पर डिजास्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!