भारत संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्य का हकदार: ​​​​​​​पशेको

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। IPU के अध्यक्ष दुआरते पशेको ने मंगलवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में सांसदों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ने कहा कि भारत को संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्य के तौर पर शामिल किया जाना चाहिए। पुर्तगाल इस प्रक्रिया में भारत का समर्थन करता है।  उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय भारत ने ना सिर्फ अपने देशवासियों की मदद की, बल्कि वैक्सीन आने से पहले और बाद में भी दुनिया के कई देशों को ठोस मदद पहुंचाई। इसके लिए वह भारत का शुक्रिया अदा करते हैं। पशेको ने कहा, ‘मैं IPU के अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भारतीय संसद के समर्थन का निजी तौर पर धन्यवाद करने के लिए भारत आया हूं।’
इससे पहले पशेको का स्वागत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा कार्यशील लोकतंत्र है। भारत ने हमेशा विस्तारवाद और वैश्विक आतंकवाद के बारे में अपने विचार स्प्ष्ट तौर पर रखे हैं। आजादी के 74 साल के बाद भारत में लोकतांत्रिक परंपराएं और मजबूत हुई हैं। आम चुनावों के बाद सत्ता का सहज हस्तांतरण हमारी लोकतांत्रिक प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है।
IPU के चेयरमैन चुने गए दुआरते पशेको पुर्तगाल के सांसद हैं। वे 7 दिन की भारत यात्रा के लिए 15 मार्च को यहां पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!