लखनऊ(लाइवभारत24)। सुपर पॉवर अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका टाउन एंड कंट्री ने कोरोनावायरस महामारी के बीच लोगों की जिंदगियां बचाने में जुटीं नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन को 2020 के दुनिया के शीर्ष समाजसेवियों (परोपकारी) की सूची में शामिल किया है।
टाउन एंड कंट्री, अमेरिका की प्रमुख लाइफस्टाइल पत्रिका है, जो कि 1846 से सामान्य रुचि (जनरल इंट्रेस्ट) के विषयों में प्रकाशित हो रही है।
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने सूची जारी किए जाने के अवसर पर कहा कि संकट हर बार तत्काल ध्यान देने की मांग करता है। संकट के दौरान तत्काल राहत, संसाधन, सरलता और सबसे महत्वपूर्ण करुणा की जरूरत होती है।
उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज संकट में तत्काल कदम उठाने के लिए पहले से ही तैयार थे। हमें खुशी है कि हमारी पहल और प्रयासों को अंतराष्र्ट्ीय स्तर पर मान्यता दी जा रही है। संकट के दौरान हमारी ओर से किए गए सभी काम हमारी सरकार और समाज की मदद करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। नीता अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने संकट की इस घड़ी में स्वास्थ्य और मानवीय संकट को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए हैं।
Good job Neeta Ambani. Good news.