16 मार्च को सरोजनी नगर क्षेत्र में एक बड़े व्यापारी सम्मेलन में 1000 व्यापारी होंगे एकजुट

राजधानी के वरिष्ठ व्यापारी नेता ,सरोजनी नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं व्यापारी नेता विनोद कुमार सिंह सरोजनी नगर के पदाधिकारियों के साथ आदर्श व्यापार मंडल से जुड़े

आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा व्यापारी नेताओं को सदस्यता दिलाई  

अगले सप्ताह सरोजनी विधानसभा क्षेत्र के 10 व्यापार मंडल आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ेंगे

ओम प्रकाश शर्मा को लखनऊ जिले का वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री एवं विनोद कुमार सिंह को लखनऊ जिले का वरिष्ठ महामंत्री किया नियुक्त

लखनऊ (लाइवभारत24)। बुधवार सरोजनी नगर के वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं सरोजी नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं सरोजनी नगर के व्यापारी नेता विनोद कुमार सिंह अपने पदाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ गए
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के फैजाबाद रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा वरिष्ठ व्यापारी नेताओं को संगठन की सदस्यता दिलाई गई तथा प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने वरिष्ठ व्यापारी नेता ओम प्रकाश शर्मा को लखनऊ जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के वरिष्ठ संगठन मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी तथा विनोद कुमार सिंह को लखनऊ जिले का वरिष्ठ महामंत्री नियुक्त किया व्यापारी नेता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया अगले सप्ताह सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के 10 व्यापारी संगठन आदर्श व्यापार मंडल से जुड़ेंगे तथा 16 मार्च को सरोजनी नगर में 1000 व्यापारियों का व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें व्यापारी अपने समस्याओं की आवाज उठाने के लिए हुंकार भरेंगे प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारी नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया

इस अवसर पर सरोजनी नगर के वरिष्ठ व्यापारी एवं संरक्षक दयाराम यादव, शांति नगर व्यापार मंडल के चेयरमैन अरविंद शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी नेता डॉक्टर ए के सिंह, वरिष्ठ व्यापारी नेता शैलेंद्र यादव (बब्बू) दरोगा खेड़ा व्यापार मंडल के संरक्षक दिलीप द्विवेदी एवं आकाश तिवारी सहित कई व्यापारी नेताओं ने आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!