राखी के मौके पर सुशांत की बहन ने लिखा, 35 साल में पहली बार वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूं

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। बालीवुड एक्टर व देश के करोडो दिलों पर राज करने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत के अचानक चले जाने के गम से उनके परिवारवाले अभी तक उबर नहीं पाए हैं, सुशांत के अलविदा कह जाने से उनकी बहनें राखी के मौके पर अपने भाई को बेहद मिस कर रही हैं। हर साल की तरह वे अब सुशांत को कभी राखी नहीं बांध पाएंगी। इसी दुख को जताते हुए सुशांत की बहन रानी ने इमोशनल नोट लिखा है।

सुशांत की बहन ने लिखा

गुलशन, मेरा बच्चा

आज मेरा दिन है।

आज तुम्हारा दिन है।

आज हमारा दिन है।

आज राखी है।

पैंतीस साल के बाद ये पहला अवसर है जब पूजा की थाल सजी है। आरती का दीया भी जल रहा है। हल्दी-चंदन का टीका भी है। मिठाई भी है। राखी भी है। बस वो चेहरा नहीं है जिसकी आरती उतार सकूं। वो ललाट नहीं है जिसपर टीका सजा सकूं। वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूं। वो मुंह नहीं जिसे मीठा कर सकूं। वो माथा नहीं जिसे चूम सकूं। वो भाई नहीं जिसे गले लगा सकूं।
वर्षों पहले जब तुम जब आए थे तो जीवन जगमग हो उठा था। जब थे तो उजाला ही उजाला था। अब जब तुम नहीं हो तो मुझे समझ नहीं आता कि क्या करूं? तुम्हारे बगैर मुझे जीना नहीं आता। कभी सोचा नहीं कि ऐसा भी होगा। ये दिन होगा पर तुम नहीं होगे। ढेर सारी चीजें हमने साथ-साथ सीखी। तुम्हारे बिना रहना मैं अकेले कैसे सीखूं तुम्हीं कहो।

हमेशा तुम्हारी

रानी दी

बस यादें बाकी: अपनी रानी दी के साथ सुशांत

One thought on “राखी के मौके पर सुशांत की बहन ने लिखा, 35 साल में पहली बार वो कलाई नहीं जिस पर राखी बांध सकूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!