प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार का किया पिंडदान

लखनऊ(लाइवभारत24)। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए तुरंत इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही कहा कि प्रदेश में इस समय अपराधी-पुलिस गठजोड़ के चलते कानूनव्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। अपराधियों को पुलिस सहित सत्ता पक्ष में बैठे लोगों का संरक्षण है। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। जनता त्राहिमाम कर रही है। प्रदेशकार्यालय से कानपुर संजीत यादव के परिजनों से मिलने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देरशाम रिहा किया गया। अजय कुमार लल्लू ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अपराधियों के आगे बेबस होकर सरेंडर कर चुकी है । योगी से प्रदेश नहीसंभल रहा है। अब उनको तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने हालमें हुई हत्या, बलात्कार आत्मदाह का सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल तोड़ने,उनपर लगाम लगाने के बजाए योगी कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का दमन कर रही है और फर्जी मुकदमे लगा रही है। कानपूर के संजीत यादव का अपहरण फिरौती और बाद में हत्या उसी का परिणाम है ।  शुक्रवार को प्रदेश में दम तोड़ चुकी कानून व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रदेश कार्यालय में कानून व्यवस्था की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और शांतिपाठ का आयोजन किया गया। इस शांति पाठ से पहले कांग्रेसजन ने अपने बाल उतरवा कर विरोधप्रदर्शन भी किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये कांग्रेसजनों में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस केमहामंत्री मनोज यादव, प्रवक्ता उमाशंकर पांडेय,शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान, शैलेन्द्र तिवारी, पंकज तिवारी, अभिमन्यु सिंह,डा शहजाद आलम, सहित तमाम लोग शामिल रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें