चुनावी जीत पर बोले PM मोदी, अब नॉर्थ ईस्ट न दिल्ली से दूर है और न दिल से दूर है

नई दिल्ली(लाइवभारत24):पीएम मोदी ने कहा कि नार्थ ईस्ट के सभी नागरिकों के सम्मान में आप अपना मोबाइल फोन निकालकर फ्लैश लाइट चालू कर सभी का अभिनंदन करें। पीएम मोदी ने कहा कि ये नार्थ ईस्ट के प्रगति के रास्ते पर जाने का सम्मान है।
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आज चुनाव के परिणाम सामने आए। त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना तय है। दोनों ही राज्यों में बहुमत हासिल हो चुका है। मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा है जहां पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत की। पीएम मोदी ने कहा कि नार्थ ईस्ट के सभी नागरिकों के सम्मान में आप अपना मोबाइल  फोन निकालकर फ्लैश लाइट चालू कर सभी का अभिनंदन करें। पीएम मोदी ने कहा कि ये नार्थ ईस्ट के प्रगति के रास्ते पर जाने का सम्मान है।
पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में भाजपा मुख्यालय अनेक ऐसे अवसरों का साक्षी बना है। आज हमारे लिए जनता जर्नादन को विनम्रता से नमन करने का एक और अवसर आया है। मैं त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड की जनता का सिर झुकाकर वंदन करता हूं। उन सब का आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं तीनों राज्यों के बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी बहुत बधाई देता हूं। इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन नॉर्थ ईस्ट में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं।
आज का परिणाम देश-दुनिया के लिए बहुत सारे संदेश है। ये दिखाते हैं कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर कितनी आस्था है। लोकतंत्र की राह पर चलते हुए हर शंका-आशंका का समाधान हो सकता है। बदलाव लाया जा सकता है। एक समय था जब नार्थ ईस्ट में चुनाव होते थे और नतीजे आते थे तो दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में उतनी चर्चा नहीं होती थी। जो चर्चा होती थी वो चुनावी हिंसा की चर्चा होती थी। त्रिपुरा मेें तो हाल ये था कि एक पार्टी के अलावा किसी दूसरी पार्टी का झंडा तक नहीं लगाया जा सकता था। लेकिन किसी ने लगाने की कोशिश की तो उसे लहूलुहान कर दिया जाता था। भाजपा ने नार्थ ईस्ट की राजनीति की दिशा और दशा के साथ आत्मविश्वास से भरा और नई दिशा में बढ़ा हुआ देख रहे हैं।  पीएम मोदी ने कहा कि नार्थ ईस्ट अब न दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!