नेपाल के पीएम के.पी. ओली का बयान, भगवान राम नेपाली हैं

काठमांडू(लाइवभारत24)। पडोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली एक तरफ जहां अपनी कुर्सी बचाने के लिए लगातार तिकड़म कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वह भारत के खिलाफ भी खूब बयानबाजी कर रहे हैं। सीमा विवाद के बीच नेपाल ने एक और प्रोपोगेंडा शुरू कर दिया है। चीन की शह पर चल रहे केपी ओली जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए कभी नए नक्शे में भारतीय क्षेत्र को अपना बता रहे हैं तो कभी नेपाल में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए भारत से आ रहे लोगों को कसूरवार ठहरा रहे हैं। इस बीच, भारत के खिलाफ लगातार भड़काऊ बयान देकर अपनी कुर्सी बचाने की फिराक में लगे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने अजीबोगरीब बयान दिया है। ओली ने कहा कि भगवान राम नेपाली हैं न कि भारतीय। नेपाल की मीडिया ने केपी ओली का हवाला दिया है, जिसमें उन्होंने कहा- केपी ओली ने इससे पहले यह बयान भी दिया था कि नई दिल्ली में उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। उनके इस बयान के बाद सरकार के लोगों ने ही उनके इस बयान पर सवाल खड़ा कर दिया था। ओली यह भी अंदेशा जता चुके हैं कि उनकी और राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की जान को खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!