मछुआ आवासों के निर्माण की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ(लाइवभारत24)। प्रदेश सरकार ने केन्द्र प्रायोजित ब्लू रिवोल्यूशन योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष में जनपद गोरखपुर एवं देवरिया में मछुआ आवासों के निर्माण हेतु 9 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि में केन्द्रांश 60 प्रतिशत तथा राज्यांश 40 प्रतिशत स िमलित है। मत्स्य विभाग द्वारा इस संबंध मेंं शासनादेश जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्वीकृत धनराशि के व्यय में सुसंगत वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!