राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आनलाइन आयोजन

लखनऊ(लाइवभारत24)। देश के लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 76वीं जयन्तीके अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विगत वर्ष से शुरू किये गये राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के द्वितीयवर्ष में इस वर्ष आन लाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से कुल 12लाख से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया तथा कुल5 लाख 85 हजार प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें 7840 प्रतिभागी सफलहुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेशभर के जिलों-जिलों से पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों एवंयुवाओं में कुल 7840 प्रतिभागी सफल हुए हैं। जिनमें से प्रत्येक जिले में प्रथम, द्वितीयएवं तृतीय स्थान पाने वाले सफल प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटाप,द्वितीय पुरस्कार के रूप में मोबाइल तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में टेबलेट प्रदान कियागया। इसके अलावा अन्य सफल प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में बैग, मोमेन्टो,सर्टिफिकेट, फाइल, कप इत्यादि प्रदान किया गया।

One thought on “राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आनलाइन आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!