अपनी खुशियों में गरीबों को भी शामिल करें: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल ने ‘गिव विद डिग्निटी’ अभियान के राहत सामग्री वाहन को झण्डी दिखाकर किया रवाना
लखनऊ (लाइवभारत24)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रविवार को राजभवन से मुकुल माधव फाउण्डेशन एवंफिनोलेक्स इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित ‘गिव विद डिग्निटी’ अभियान के तहत गरीब एवं जरूरतमंदोंके सहायतार्थ वितरित की जाने वाली राहत सामग्री के वाहन को झण्डी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री का यह वाहन लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों सहित चित्रकूट एवं बांदा जनपद में3 हज़ार गरीब लोगों को राशन सामग्री किट वितरित करेगा। राज्यपाल ने कहा कि अभी नवरात्रि चल रही है और फिर दशहरा और दीपावली के पर्व आने वालेहैं। हम सभी अपने परिजनों के साथ पर्वों को खुशी एवं उल्लास से मनाते हैं, परन्तु बहुतसे ऐसे भी लोग हैं जो पर्वों का आनंद नहीं ले पाते हैं। हमें अपनी खुशियों में ऐसेलोगों को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरों को खुशी देने से स्वयं को जो अनुभूति होती है उसका आनंद ही कुछ और है।
वहीं मुकुल माधव फाउण्डेशन के पदाधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि वर्ष 1999 में पुणेमें स्थापित मुकुल माधव फाउण्डेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सेवा, जल संरक्षण एवंस्वच्छता के लिये पूरे देश में कार्य कर रही है। फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिकृतसीएसआर के रूप में संस्था द्वारा कार्य किया जा रहा है। मुकुल माधव फाउण्डेशन द्वारा‘गिव विथ डिग्निटी’ अभियान के अंतर्गत दीपावली पर पूरे देश में गरीब एवं जरूरतमंद पचासहजार लोगों को राशन किट वितरित किये जाने का संकल्प लिया गया है। एक राहत सामग्री किट में 5-5 किलो चावल एवं आटा,2-2 किलो दाल एवं चीनी, एक लीटर रिफाइंड आयल, चायपत्ती, मसाले एवं सेनेटरी पैड शामिलहै। इस अवसर पर माधुरी हलवासिया, दीपक यादव, अरूण सिंह सहित अन्यलोग भी उपस्थित थे।

One thought on “अपनी खुशियों में गरीबों को भी शामिल करें: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!