मानवाधिकार पहुंचा राकेश पांडेय उर्फ हनुमान के एनकाउंटर मामला

नूतन ठाकुर ने की शिकायत, उठाये कई सवाल

लखनऊ(लाइवभारत24)। राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पाण्डेय के एनकाउंटर का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकारआयोग तक पहुंच गया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने इसकी शिकायत मानवाधिकार आयोग से की है। नूतन ने अपनी शिकायत में कहा है कि जिस प्रकार से उसका एनकाउंटरहुआ, उससे कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि उसके पिता रिटायर्ड फौजी बालदत्त पाण्डेय केअनुसार राकेश को पुलिस द्वारा घर से उठा कर एनकाउंटर कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहाकि राकेश पर ज्यादातर केस खत्म हो गए थे और उस पर ईमान कब घोषित हुआ, इसकी उन लोगोंको कोई जानकारी नहीं है, नूतन ने कहा कि एसटीएफ ने सुबह एक लाख के ईनामिया होने का दावाकिया जबकि शाम से इसे पचास हजार बताया गया। इतना ही नहीं, प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्रथाने में दर्ज जिस एफआईआर के आधार पर राकेश पर इनाम घोषित करने की बात की जा रही है,उसमें उसका नाम ही नहीं है।एसटीएफ की थ्योरी पर भी सवाल एसटीएफ ने अपने बयां में दावा है कि उसने इनोवा का पीछा किया। इनोवा पेड़ से टकराकररुक गई और बदमाशों ने उतरकर एसटीएफ की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जबकि जो इनोवा पेड़से टकराई उसमें खास डेंट तक नहीं आया। जिस इनोवा गाड़ी से बदमाश भाग रहे थे, उसकी नंबरप्लेट आगे और पीछे दोनों एक ही स्थान से टूटी मिली है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भीसवाल उठाए जा रहे हैं। अत: नूतन ने इस एनकाउंटर की जांच किये जाने का अनुरोध किया है।

One thought on “मानवाधिकार पहुंचा राकेश पांडेय उर्फ हनुमान के एनकाउंटर मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!