संजय लीला भंसाली की ‘बैजू बावरा’ में रणवीर सिंह की हो सकती है एंट्री

मुंबई (लाइवभारत24)। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘बैजू बावरा’ पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है। अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी कि अभिनेता रणबीर कपूर ने भंसाली की म्यूजिकल लव स्टोरी ‘बैजू बावरा’ को करने से इंकार कर दिया था। अब सूत्रों से पता चला है कि रणबीर को असल में कभी बैजू बावरा ऑफर ही नहीं हुई। ‘बैजू बावरा’ की कास्टिंग की बात करें तो इस बारें में भंसाली के प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने बताया कि इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। फिलहाल तो भंसाली अपनी पहली वेब सीरिज ‘हीरा मंडी’ की स्टार कास्ट फाइनल करने में जुटे हुए हैं। ‘हीरा मंडी’ की बात करें तो इसके लिए भंसाली ने हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा को पहले ही लॉक कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!