‘टाइगर 3’ के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं सलमान खान

मुंबई (लाइवभारत24)। काफी दिनों से सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ चर्चा में है। यह फिल्म सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के बाद इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली हैं। इस फिल्म के लिए सलमान खान खास तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान ने मंगलवार को एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान जिम में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान की बॉडी देखने लायक है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, “मुझे लगता है कि यह आदमी ‘टाइगर 3’ के लिए ट्रेनिंग कर रहा है।” बता दें कि ‘टाइगर 3’ में सलमान के अलावा इमरान हाशमी और कटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!