सुशांत की मौत के 84 दिन बाद रिया गिरफ्तार

मुंबई(लाइवभारत24)।  एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया है। रिया को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया है। उसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। ड्रग्स केस में दूसरे आरोपियों शोविक, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी पेश किया जाएगा। रिया से एनसीबी की पूछताछ का आज तीसरा दिन था। तीन दिन में एक्ट्रेस के करीब 20 घंटे सवाल-जवाब किए गए। सोमवार को एनसीबी ने रिया को उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक रिया ने खुद ड्रग्स लेने की बात कबूल नहीं की। हालांकि, ड्रिंक करने और स्मोकिंग की बात मानी। रिया का कहना था कि उन्होंने जो भी किया सुशांत के लिए किया।
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि एनसीबी के पास रिया के खिलाफ पक्का सबूत है। रिया का ड्रग पैडलर्स के साथ कनेक्शन था, ये बात सामने आ चुकी है। यह बात पुख्ता होने पर गिरफ्तारी की कार्रवाई हुई है।
रिया के वकील ने कहा है कि 3 जांच एजेंसियां एक महिला के पीछे सिर्फ इसलिए पड़ी हैं, क्योंकि वह एक ड्रग्स एडिक्ट से प्यार करती थी। सुशांत कई साल से मानसिक रूप से परेशान था और उसने प्रतिबंधित दवाएं खाने की वजह से सुसाइड कर ली थी।  इससे पहले सोमवार को रिया की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार समेत कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक यह मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। सोमवार को एनसीबी दफ्तर से निकलने के बाद रिया बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और प्रियंका समेत दूसरे लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। एक्ट्रेस का आरोप है कि “प्रियंका ने डॉक्टर का फर्जी पर्चा बनवाकर सुशांत को दिया था। पर्चे में अवैध दवाओं का प्रिस्क्रिप्शन था। डॉक्टर ने सुशांत की जांच किए बिना और सिर्फ प्रियंका के कहने पर डिप्रेशन की दवाएं लिख दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!