सिफारिश पर मिली थी शाहरुख को पहली फिल्म ‘दीवाना’

Shah Rukh Khan and Dharmendra 

मुंबई(लाइवभारत24)। मायानगरी में शाहरुख खान ने हाल ही में 28 साल पूरे किए हैं। टीवी से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले शाहरुख खान इंडस्ट्री में बतौर किंग खान राज कर रहे हैं। फिल्म ‘दीवाना’ से ‘जीरो’ तक उनके अभिनय को खूब सराहना मिली, लेकिन क्या आपको मालूम है कि शाहरुख खान को उनकी पहली फिल्म कैसे मिली। तो चलिए हम बताते हैं।दरअसल, 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ में ऋषि कपूर, दिव्या भारती के अलावा शाहरुख खान नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद शाहरुख खान नहीं, बल्कि उस दौर के सुपरहिट हीरो सनी देओल थे। मेकर्स चाहते थे कि ‘दीवाना’ में सनी देओल ही लीड रोल निभाएं लेकिन किसी कारणवश सनी ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। फिर क्या था, सनी देओल के पिता धर्मेंद्र ने दीवाना के निर्माता गुड्डू धनोआ को युवा कलाकार शाहरुख खान का नाम सुझाया। धमेंद्र की सिफारिश से शाहरुख खान को उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ मिली।

One thought on “सिफारिश पर मिली थी शाहरुख को पहली फिल्म ‘दीवाना’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!