आतंकी साजिश नाकाम,ISI से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। आज5 संदिग्ध आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 2 पंजाब के और 3 कश्मीर के हैं। शकरपुर इलाके में यह कार्रवाई की गई। इससे पहले एनकाउंटर भी हुआ था। पुलिस के मुताबिक ये किस आतंकी संगठन से जुड़े हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन, ये ISI के नार्को टेररिज्म नेटवर्क से जुड़े हैं। इनके नाम शब्बीर अहम, अयूब पठान, रियाज राठर, गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह हैं। गुरजीत और सुखदीप, पंजाब के शौर्य चक्र विजेता एक्टिविस्ट बलविंदर की हत्या में भी शामिल थे।
पांचों संदिग्ध जम्मू-कश्मीर के नंबर वाली सफेद रंग की कार में सवार थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो, इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जिस गाड़ी में ये संदिग्ध सवार थे, उसका नंबर JK 04B 8173 है।
आतंकियों ने 17 अक्टूबर को एक्टिविस्ट बलविंदर की हत्या कर दी थी। बलविंदर सिंह ने पंजाब में खालिस्तानी आतंकवाद के दौर में बहादुरी से आतंकियों का मुकाबला किया था। उन पर 42 बार हमले हुए थे। इसके चलते उन्हें परिवार समेत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
शकरपुर पूर्वी दिल्ली का इलाका है। यह लक्ष्मी नगर और मयूर विहार के बीच आता है। शकरपुर में की गई कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है। इससे पहले नवंबर में भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद के 2 संदिग्ध आतंकियों को सराय काले खां के पास से पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!