कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकियों का हमला

कराची। (लाइवभारत24)।​​ आतंक की नर्सरी चलाने वाला पाकिस्तान खुद उसका शिकार हो रहा है। सोमवार सुबह कराची स्टॉक एक्सचेंज पर आतंकियों ने हमला कर दिया। जियो न्यूज चैनल के मुताबिक, चार आतंकी मारे गए हैं जबकि पांच अन्य लोगों की भी मौत हुई है। पुलिस और रेंजर्स की टीम मौके पर मौजूद है। वहां से लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। मारे गए लोगों में एक पुलिस इंसपेक्टर और चार सिक्योरिटी गार्ड्स शामिल हैं। कुल सात लोग घायल बताए गए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर है।​​
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची स्टॉक एक्सचेंज सुबह 10.30 बजे खुलता है। आम दिनों की तरह यह सोमवार को भी वक्त पर खुला। इसी दौरान आम लोगों और कर्मचारियों के साथ हथियारबंद आतंकी यहां घुस आए। इनके इरादे समझ में आते ही लोग भागने लगे। इस दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। कुछ ही देर में बिल्डिंग को घेर लिया गया। बताया जाता है कि आतंकी पहले पार्किंग में जाने की कोशिश कर रहे थे।  कराची स्टॉक एक्सचेंज पर हमले के बाद यहां जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया। इसी बिल्डिंग के करीब रेलवे कॉलोनी है। आतंकी इसी रास्ते से आए थे। जानकारी के मुताबिक, कराची स्टॉक एक्सचेंज में पुलिस की तैनाती नहीं है। यहां की सिक्योरिटी का जिम्मा प्राइवेट कंपनी के पास है। जियो न्यूज ने मरने वालों की संख्या 9 बताई है। जानकारी के मुताबिक, मारे गए लोगों में पुलिस का एक सब इंसपेक्टर भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!