कांग्रेस अनुसूचित विभाग की नवगठित कमेटी घोषित 

लखनऊ(लाइवभारत24)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं प्रवक्ताओं की नवगठित कमेटी की घोषित की गयी है। उप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद ने बताया कि घोषित की गयी नवगठित कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर तनुज पुनिया, राम सजीवन निर्मल, योगी जाटव एवं तरून रावत को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी प्रकार महामंत्री के पद पर सन्तराम नीलांचल, सुरेन्द्र गौतम, पंकज मोहन सोनकर, संतोष कटाई, गोविन्द अहिरवार, आरके गौतम, कैलाश बाल्मीकि, संजय कटारिया, कामेश रतन, राजेश कुमार राकेश, चन्द्रभान सुमन, मनोज कुमार गौतम तथा सचिव के पद पर पंकज सोनकर, रवीन्द्र सिंह, अरूण जाटव, अजय रावत, मुरली मनोहर, अमित कनौजिया, संजय कुमार अहिरवार, सीमा भारती, दिलीप रावत, योगेश कुमार, पन्ना लाल श्रीवास, संदीप सिंह एवं श्रीमती पवन देवी कोरी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अनु.जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद ने बताया कि मीडिया इंचार्ज व प्रवक्ता के पद पर सिद्धिश्री एवं  सुशील बाल्मीकि, सोशल मीडिया इंचार्ज के पद पर संदीप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

One thought on “कांग्रेस अनुसूचित विभाग की नवगठित कमेटी घोषित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!