टूलकिट विवाद: ​​​​​​राहुल के साथ महिला की फोटो पोस्ट कर भाजपा का दावा- यही टूलकिट की राइटर; कांग्रेस जवाब दे

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। कांग्रेस और भाजपा में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर बनी टूलकिट को लेकर तकरार जारी है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए। उन्होंने सौम्या वर्मा नाम की महिला का जिक्र किया, जो राहुल गांधी के साथ तस्वीरों में नजर आ रही हैं। पात्रा ने दावा किया कि यही महिला टूलकिट की राइटर है।

संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर एक टूलकिट डॉक्यूमेंट दिखाई दे रहा है। इसमें राइटर का नाम सौम्या वर्मा बताया जा रहा है। अगले कुछ फोटोज में ये महिला राहुल और सोनिया के साथ दिख रही हैं। एक और फोटो में इन्हें कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव गौड़ा के ऑफिस का मेंबर बताया गया है।
पात्रा ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव गौड़ा के ऑफिस की फोटो भी जारी की।
पात्रा ने लिखा है- कांग्रेस कल ये जानना चाहती थी कि इस टूलकिट का राइटर कौन है। इस पेपर की प्रॉपर्टी चेक कीजिए। ऑथर- सौम्या वर्मा। सौम्या वर्मा कौन हैं? सबूत खुद बोल रहे हैं। क्या अब राहुल और सोनिया इस पर जवाब देंगे?
पात्रा ने बताया कि सौम्या ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजीव गौड़ा के ऑफिस का मेंबर बताया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पात्रा के दावे को खारिज किया। उन्होंने कहा- फर्जी डॉक्यूमेंट के चलते संबित पात्रा जेल जाएंगे, वो ये जानते हैं। इस फर्जीवाड़े में उलझने की जगह उन्हें अपनी डॉक्टरी की डिग्री का इस्तेमाल करना चाहिए और कोविड वार्ड में जाकर कुछ मरीजों का इलाज करना चाहिए।
पात्रा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कोरोना जैसे संकट काल में विपक्षी दल (कांग्रेस) की गिद्धों की राजनीति उजागर हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर एक विशेष टूलकिट के जरिए सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था।

One thought on “टूलकिट विवाद: ​​​​​​राहुल के साथ महिला की फोटो पोस्ट कर भाजपा का दावा- यही टूलकिट की राइटर; कांग्रेस जवाब दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!