एसबीएम एकेडमी संचालन के लिए मास्टर टे्रनर का प्रशिक्षण

प्रशिक्षत मास्टर टे्रनर जनपद एवं विकास खण्ड पर स्वच्छाग्राहियों को ओडीएफ प्लस र्कोस करायेंगे

लखनऊ(लाइवभारत24)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत एसबीएम एकेडमी के संचालन हेतु राज्य स्तर से मास्टर टे्रनर का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण को वर्चुअल माध्यम से चार चरणों में पूर्ण किया गया। यह प्रशिक्षत मास्टर टे्रनर जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर संबन्धित गांवों के स्वच्छाग्राहियों को एकडेमी का मोबाइल द्वारा संचालित ओडीएफ प्लस र्कोस करायेंगे। ओडीएफ प्लस मोबाइल के माध्यम के किया जायेगा। इस र्कोस में चार चैप्टर हैं इन चैप्टरों में ओडीएफ स्थायित्व, रेट्रोफिटिंग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबन्घित बातों को संक्षिप्त में बताया जाता है, जिससे लोगों में जागरूकता के चलते स्वच्छता एवं बीमारियों से वचाब संभव होगा। एसवीएम एकेडमी के र्कोस की अवधि 80 मिनट होगी। कोर्स पूर्ण करने के पश्चात सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया जायेगा। यह जानकारी उप निदेशक पंचायत प्रवीणा चौधरी ने देते हुए मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में कहा कि एसवीएम एकेडमी का र्कोस बहुत ही महत्वपूर्ण है और सरकार द्वारा फ्री कराया जायेगा। एकेडमी के नोडल आफिसर योगेन्द्र कटियार एवं एसएन सिंह ने कहा कि स्चच्छाग्राहियों की मेहनत एवं सहयोग से प्रदेश को ओडीएफ बनाया गया है, उसी प्रकार ओडीएफ प्लस गांव बनाने में स्वच्छाग्राहियों द्वारा महती भूमिका का निर्वाहन किया जायेगा। यह प्रशिक्षण अत्यन्त महत्वपूर्ण है इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ एवं गदंगीमुक्त बनाने में सहयोग प्राप्त होगा। 1000 मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण वीवीसी के सहयोग से चार चरणों में पूर्ण किया गया। चारो चरणों में प्रशिक्षण सत्र का संचालन संजय सिंह चौहान स्टेट कन्सालेन्ट, स्वच्छ भारत मिशन द्वारा किया गया।

One thought on “एसबीएम एकेडमी संचालन के लिए मास्टर टे्रनर का प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!