लखनऊ(लाइवभारत24)। प्रदेश के विधान सभा की 07 रिक्त सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी हो गयी, इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। नामांकन प्रक्रिया कोरोना महामारी के कारण निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार करायी जायेगी। प्रदेश के मु य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अमरोहा जनपद की 40.नौगांव सदात, बुलन्दशहर की 65.बुलन्दशह, फिरोजाबाद की सुरक्षित सीट 95.टंूडला, उन्नाव की 162.बांगरमऊ, कानपुर नगर की सुरक्षित सीट 218.घाटमपुर, देवरिया की 337.देवरिया तथा जौनपुर की 367.मल्हानी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा की इन 07 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कुल 2427922 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं, इसमें से 1300684 पुरूष, 1127108 महिला तथा 130 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए 1353 मतदान केन्द्र तथा 3655 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। 09 से 16 अक्टूबर तक इन सीटों पर नामांकन दाखिल किये जायेगें, 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी।,19 अक्टूबर तक उ मीदवार नाम वापस ले सकेगें। उपचुनाव के लिए मतदान 03 नवंबर को होगा तथा 10 नवंबर को इसकी मतगणना होगी।

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें