वेव सिटी ने स्मार्ट, स्थायी और आधुनिक आवास को बनाया किफ़ायती

वेव कर रहा है सभी अनिश्चितताओं का सामना

सही मायनों में दुनिया अब वायरस के प्रभावों से उबर रही है!

लखनऊ (लाइवभारत24)। हम अब तक महामारी के प्रभावों से जूझ रहे हैं और लॉकडाउन के असर से उबरने की कोशिश में जुटे हैं। किंतु तारे सिर्फ अंधेरी रात में ही चमकते हैं। और हमने इस चमक को बरक़रार रखा है। महामारी के इस दौर में भी वेव ने आपके घर के सपने को साकार किया है। जी हां, अन्य सभी सेक्टरों की तरह रिएल्टी सेक्टर भी महामारी के प्रभाव से जूझ रहा है, कई परियोजनाओं का भविष्य अनिश्चित दिख रहा है। हालांकि वेव सिटी ने परियोजनाओं को जारी रखने केे लिए प्रत्यास्थ और सशक्त योजनाएं बनाई हैं, और बाज़ार के अनुसार अपने आप को ढालने की कोशिश की है। लॉकडाउन के प्रतिबंध हटाए जाने के बाद से ही हम अपनी योजनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

वेव सिटी, एक स्मार्ट, स्थायी और हाई-टेक सिटी है जो आज के दौर में आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी सभी ज़रूरतों को पूरा करता है। यह भारत की सीमित स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में से सर्वोच्च रैंक पर है, जिसे निजी उद्यम को सौंपा गया है। महंगे विशालकाय स्पेस, सभी सुविधाओं के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी से युक्त यह परियोजना वर्तमान में 700 से अधिक संतुष्ट परिवारों को आधुनिक जीवनशैली का बेजोड़ अनुभव प्रदान कर रही है। उनका यह संतोष हमारी परियोजना के प्रति हमारे प्रयासों एवं प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

मनप्रीत सिंह चड्ढा, चेयरमैन वेव ग्रुप ने कहा, ‘‘वेव सिटी में हम अपने निवासियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं और आधुनिक जीवनशैली का बेजोड़ अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। हम हमेशा से ऐसी सर्वश्रेष्ठ प्रॉपर्टीज़ के साथ लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। प्रॉपर्टी के हर पहलु- फिर चाहे वह डिज़ाइन हो, युटिलिटी, स्थायित्व या सहज जीवनशैली- वेव सिटी गाज़ियाबाद हर पहलु को महत्व देता है।’’

One thought on “वेव सिटी ने स्मार्ट, स्थायी और आधुनिक आवास को बनाया किफ़ायती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!