जल्दी ही ठीक हो जाऊंगा: कपिल शर्मा

मुंबई (लाइवभारत24)। कपिल शर्मा सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए थे। इसके बाद से उनके फैन्स काफी परेशान हो गए थे और उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ मांगने लगे थे। अब खुद कपिल ने व्हीलचेयर पर होने की वजह का खुलासा किया है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं ठीक हूं। बस जिम में थोड़ी सी बैक (कमर) में चोट लग गई थी। यह कुछ दिन में ठीक हो जाएगी। आपकी चिंता के लिए शुक्रिया।

सोमवार को जब कपिल मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए तो पैपराजी का एक झुंड उनकी फोटो खींचने आगे बढ़ा। यह देख कॉमेडियन ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने दूर हटने का इशारा करते हुए पैपराजी से कहा, “ओए हटो सारे पीछे तुम लोग। तुम लोग बदतमीजी करते हो। उल्लू के पट्ठे।” इस पर एक फोटोग्राफर कहता है, “रिकॉर्ड हो गया सर, थैंक यू।” बाद में कपिल की टीम का एक सदस्य वीडियो डिलीट करने के लिए कहता है। लेकिन फोटोग्राफर्स उसे डिलीट करने को तैयार नहीं होते हैं।
कपिल शर्मा का टीवी शो तीन सप्ताह से टेलीकास्ट नहीं हुआ है। आखिरी बार 30 जनवरी को ‘द कपिल शर्मा शो’ टेलीकास्ट किया गया था, जिसमें ‘वागले की दुनिया’ की स्टारकास्ट के अलावा म्यूजिक वीडियो ‘मेहंदी वाले हाथ’ फेम गुरु रंधावा और संजना सांघी पहुंचे थे। कुछ दिनों पहले ‘द कपिल शर्मा शो’ की सदस्य और कॉमेडियन भारती सिंह ने बताया था कि शो ने यह ब्रेक कुछ नया करने के लिए लिया है। नए किरदारों और जोश के साथ यह दोबारा वापसी करेगा।

खबर यह भी है कि कपिल ने यह ब्रेक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए लिया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह वेब सीरीज होगी या फिर कोई फिल्म।

One thought on “जल्दी ही ठीक हो जाऊंगा: कपिल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!