कड़कती बिजली के बीच माही ने जीवा को पीछे बैठा दौड़ाई बाइक

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कारों और बाइक्स के काफी शौकीन हैं। धोनी के पास कई कारें और सुपरबाइक्स हैं। धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में एक से एक गाडिय़ां उनके गैरेज की शान बढ़ा रही है। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ फार्म हाउस के अंदर बाइक पर घुमते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान रांची में काले बादल छाए हुए दिखाई दिए और आसमान में बिजली भी कड़क रही थी. इस वीडियो को चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी और जीवा का वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, जब क्रेजी लाइटिंग और खुशी एक साथ मिलते हैं।

2 thoughts on “कड़कती बिजली के बीच माही ने जीवा को पीछे बैठा दौड़ाई बाइक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!