दबंगों ने दलित के घर में घुसकर बाप-बेटे को जान से मारा

  • सनसनीखेज हत्या से गांव में सन्नाटा
  • मकान कब्जा करना चाहते थे दबंग
  • पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया

मुरादाबाद। लाँकडाउन में ढील मिलते ही प्रदेश में अपराधों की रफ्तार में तेजी आ गयी है। आज सुबह मुरादाबाद में ऐसी ही घटना में दंबगो ने झुंड बनाकार सरेआम एक दलित के घर पर घुस गये और पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। दबंगों ने दलित परिवार के घर में बुरी तरह तोड़-फोड़ की और पिता-पुत्र को ईंट-पत्थरों और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डला । दबंगों की गुंडई के आगे पूरा गांव सहमकर घऱों में दुबक गया। इस हमले के दौरान लड़की ने किसी ने तरह अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूरे क्षेत्र में तनाव बरकरार है।

मिली जानकीरी के मुताबिक यह घटना मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में स्थित चाउ की बस्ती की है। चाउ की बस्ती में रहने वाली और मृतक परिवार की लड़की गुड़िया ने बताया कि वह सुबह नहाने गई तभी करीब 15 लड़के छत से कूदकर घर में आ गए। घर में घुसते ही उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और घरवालों को लाठी-डंडो से मारना शुरु कर दिया। उसकी आंखों के सामने ही दबंगो ने उसके पिता को पीट-पीट कर मार दिया था। पिता की हत्या देखकर वह घबरायी और किसी तरह जान बचाकर भागी। गुड़िया का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले दबंगों की काफी दिन से उनके मकान पर नजर थी। वे लगातार मकान ख़ाली कराने को लेकर दबाव बना रहे थे। उसके पिता इस पर राजी नहीं हुए तो दंबगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

मां वैष्णो की यात्रा जून के दूसरे हफ्ते से!

वहीं पुलिस इस सनसनीखेज हत्या पर लीपापोती करने में जुट गयी है। सूत्रों का कहना है कि इस सनसनीखेज हत्या का रुख किसी दूसरी दिशा में मोड़ने की तैयारी शुरु हो गयी है। बहरहाल पुलिस ने गुड़िया के पिता किशन लाल व भाई बिट्टन की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस सिलसिले में एसएसपी मुरादाबाद अमित पाठक से बात करने की कोशिश कामयाब नहीं हुयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!