अहमदाबाद में आज रात से 57 घंटे का कर्फ्यू

अहमदाबाद(लाइवभारत24)। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अहमदाबाद में आज रात नौ बजे से 57 घंटे का कर्फ्यू लगाया जा रहा है। यह 23 नवंबर की सुबह छह बजे तक रहेगा। इस दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। राज्य सरकार ने 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने के अपने पुराने आदेश को भी रद्द कर दिया है।

देश में कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। गुरुवार को 46 हजार 185 लोग संक्रमित मिले। इसके मुकाबले 45 हजार 246 मरीज ठीक हुए। 583 मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया। इस तरह एक्टिव केस में 343 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इलाज करा रहे इन मरीजों की संख्या में 3 अक्टूबर के बाद से लगातार कमी आ रही थी।

देश में अब तक 90 लाख 1 हजार 263 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 84 लाख 23 हजार 162 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4 लाख 41 हजार 727 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 32 हजार 133 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!