एक्टर चिरंजीवी ने 39 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई।  कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी सर्जा ने दुनिया को अलविदा कह दिया  उनके आखिरी दर्शन के लिए फैंस का तांता लगा हुआ था। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरू में स्थित उनके फार्म हाउस पर किया गया, अंतिम संस्कार में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। इस दौरान सभी गमगीन थे, लेकिन चिरंजीवी की पत्नी ने मेघना राज ने उन्हें जिस तरह से आखिरी विदाई दी। उसने सभी की आंखों को नम कर दिया। साल 2020 को लोग शायद ही कभी भूल पाएंगे। कोरोना काल से शुरू हुआ ये साल सिनेमा जगत के लिए भी सिर्फ आंसू लेकर आया। एक के बाद एक कई स्टार्स दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
चिरंजीवी सर्जा के अचानक निधन होने से साउथ की पूरी फिल्म इंडस्ट्री दुख में डूब गई। एक्टर के निधन की खबर सुनने के बाद सेलेब्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चिरंजीवी की पत्नी मेघना राज का रो-रोकर बुरा हाल था। पति को आखिरी बार देखने के बाद वो फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने आखिरी बार उनके माथे पर किस किया और उनके गले लगाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। बताया जा रहा है कि मेघना प्रेग्नेंट हैं। दोनों नए मेहमान का इंताजर कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ये दुख का पहाड़ परिवार पर टूट गया। करीब 10 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद मेघना राज और चिरंजीवी सर्जा ने दो साल पहले यानी साल 2018 में ही शादी की थी। पिछले महीने की 2 मई को ही उनकी शादी को 2 साल पूरे हुए थे। सोशल मीडिया पर चिरंजीवी सर्जा की अंतिम विदाई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो को देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।

चिरंजीवी सर्जा ने 2009 में फिल्म ‘वायुपुत्र’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। चिरंजीवी ने अपने फिल्मी करियर में 22 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें सिंगा, अम्मा आई लव यू, राम-लीला, रुद्र तांडव और Aake जैसी फिल्में शामिल हैं। वे साउथ फिल्म स्टार अर्जुन सर्जा के भतीजे और एक्शन एक्टर राजकुमार ध्रुव सर्जा के भाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!